जशपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : घर में छिपाकर रखा था 8.250 किलो गांजा, 4 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की, तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत, गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की हैं। दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा में पुलिस ने एक मकान से 8 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई हैं। मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी राजकुमार दानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर रखा था और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर गांजे की खेप बरामद की।

🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर में दी दबिश

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया,कि 20 नवंबर 2026 को थाना दुलदुला पुलिस को सूचना मिली थी,कि ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा निवासी राजकुमार दानी अपने घर में भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा हैं,और बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और तत्काल कार्रवाई के लिए टीम रवाना की। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में संदेही के मकान की विधिवत तलाशी ली।

🟠प्लास्टिक की बोरी से मिले गांजे के 8 पैकेट

तलाशी के दौरान मकान के अंदर एक कमरे में रखी, प्लास्टिक की बोरी से प्लास्टिक रैपर में बंधे गांजे के कुल 8 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।पुलिस ने आरोपी से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे,लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा जब्त कर वजन कराया,जो कुल 8.250 किलोग्राम निकला। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई हैं।

 

🟠NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी राजकुमार दानी (32 वर्ष), निवासी ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा, थाना दुलदुला, जिला जशपुर के, विरुद्ध थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 75/2026 दर्ज किया हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं। मामले में आगे की जांच जारी हैं।

🟠थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी,सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र भगत सहित थाना दुलदुला पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🟠गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान: एसएसपी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया,कि जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में दुलदुला थाना क्षेत्र में 8 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी हैं।जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों को सख्त संदेश मिला हैं,कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें