अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,16नवंबर2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पर रामानुजगंज में सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। छठ व्रतियों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए,सागर फाउंडेशन एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर इस वर्ष भी व्रतधारी महिलाओं को फल और पूजन सामग्री वितरित की गई। हर साल की तरह इस बार भी आयोजित इस सेवा कार्य ने छठ पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने स्वयं व्रतियों के सूप में फल और पूजन सामग्री सजाकर उन्हें भेंट की।
🟠आस्था के साथ सेवा का संदेश, व्रतियों के सूप में सजाए फल
छठ महापर्व पर व्रतधारी महिलाएं पूरी श्रद्धा, निष्ठा और कठिन नियमों का पालन करते हुए,भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना करती हैं। इस दौरान पूजा सामग्री और प्रसाद का विशेष महत्व होता हैं। व्रतियों की इसी धार्मिक आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए,सागर फाउंडेशन की ओर से फल एवं पूजन सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने अपने हाथों से व्रतियों के पारंपरिक सूप में फल और पूजन सामग्री सजाकर उन्हें भेंट की। इस पहल के माध्यम से आयोजकों ने न केवल व्रतियों की सहायता की, बल्कि छठ पर्व से जुड़ी परंपराओं और धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान भी प्रकट किया।
🟠हर साल निभाई जा रही सेवा की परंपरा
सागर फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के लिए यह सेवा कार्य किया जाता हैं। संस्था का उद्देश्य हैं,कि पर्व के दौरान व्रतधारी महिलाओं को सहयोग मिले और वे बिना किसी असुविधा के पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।इस बार भी फाउंडेशन के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। फल एवं पूजन सामग्री वितरण के दौरान श्रद्धालुओं और व्रतियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
🟠व्रतियों ने जताया आभार, सेवा कार्य की सराहना
फल और पूजन सामग्री प्राप्त करने के बाद व्रतधारी महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं सागर फाउंडेशन की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल को पर्व के दौरान सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सराहनीय प्रयास बताया गया।आयोजकों ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात हैं। छठ पर्व हमें श्रद्धा, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देता हैं। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आगे आना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी हैं।सागर फाउंडेशन और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल की इस पहल ने रामानुजगंज में छठ पर्व के दौरान सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।












