छोटे कारोबारियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान,विकसित भारत में पथ विक्रेताओं की होगी अहम भूमिका : अरुण साव

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14नवंबर2026

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का आर्थिक और सामाजिक उत्थान ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं। छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और सड़क किनारे दुकान लगाकर परिवार चलाने वाले, मेहनतकश लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता हैं। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने शनिवार, 14 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वनिधि महोत्सव को संबोधित करते हुए कही।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत ‘उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम’ थीम पर इस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं से सीधे संवाद कर उनके कारोबार, परिवार और पीएम स्वनिधि योजना से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों, बैंक शाखाओं और नगरीय निकायों को सम्मानित किया।

🟠पीएम स्वनिधि योजना ने छोटे कारोबारियों को दिया आर्थिक सहारा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहनतकश लोगों की परेशानियों और जरूरतों को, समझते हुए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की। कोरोना महामारी के दौरान जब बाजार बंद थे, सड़कें सूनी थीं और छोटे कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था, उस समय प्रधानमंत्री ने इन लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जून 2020 में इस योजना की शुरुआत की।उन्होंने कहा,कि इस योजना ने रेहड़ी-पटरी लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे कारोबारियों को साहूकारों पर निर्भर रहने के बजाय बैंकों से जुड़ने और अपने व्यवसाय को दोबारा खड़ा करने का अवसर दिया हैं। अब पथ विक्रेता संस्थागत बैंकिंग व्यवस्था का हिस्सा बनकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।🟠अपने व्यवसाय को छोटा न समझें, आगे बढ़ने का लें संकल्प

उप मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा,कि रेहड़ी, ठेले और सड़क किनारे दुकान लगाकर कारोबार करने वाले लोग शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी मेहनत से न केवल उनके परिवारों का जीवन चलता हैं,बल्कि आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी होती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपने काम को छोटा नहीं समझना चाहिए।उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने कारोबार को लगातार आगे बढ़ाएं। प्रत्येक लाभार्थी को योजना के तीसरे चरण तक पहुंचकर 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त करने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया,कि अगले स्वनिधि महोत्सव तक बड़ी संख्या में ऐसे पथ विक्रेता सामने आएंगे, जिन्होंने तीसरे चरण का ऋण प्राप्त कर लिया होगा और यूपीआई क्रेडिट कार्ड की सुविधा से भी जुड़ चुके होंगे।

🟠छत्तीसगढ़ के 1.23 लाख से अधिक पथ विक्रेता योजना से जुड़े

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम स्वनिधि योजना के उद्देश्यों और प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया,कि छत्तीसगढ़ में एक लाख 23 हजार से अधिक पथ विक्रेता इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ये छोटे कारोबारी राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।उन्होंने नगरीय निकायों और बैंकों से अपील की कि वे संवेदनशीलता के साथ अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स तक योजना का लाभ पहुंचाएं। पात्र हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें वित्तीय और तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाए, ताकि वे अपने कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।🟠रायपुर में 53 हजार पथ विक्रेताओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने बताया,कि नगर निगम ने वर्ष 2030 तक शहर के 53 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को,पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। अब तक रायपुर शहर के 33 हजार से अधिक पथ विक्रेताओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका हैं।उन्होंने विशेष रूप से महिला उद्यमियों से अपील की,कि वे योजना का लाभ लेकर अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने कहा,कि छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहयोग मिलने से उनके परिवारों की स्थिति में सुधार के साथ शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

🟠समय पर किस्त चुकाने वालों को ब्याज अनुदान का लाभ

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना जरूरतमंद पथ विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता का माध्यम बनी हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बिना गारंटर के ऋण उपलब्ध कराया जाता हैं। समय पर ऋण की किस्त चुकाने वाले लाभार्थियों को सात प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलता हैं। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।🟠डिजिटल भुगतान और वित्तीय साक्षरता पर दिया गया जोर

स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं को केवल ऋण योजना की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि उन्हें आधुनिक बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के तरीकों से भी परिचित कराया गया। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं, ऋण भुगतान और आर्थिक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं यूपीआई पेमेंट बॉक्स के वितरण से छोटे कारोबारियों को डिजिटल लेनदेन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया और पथ विक्रेताओं के कारोबार के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी योजना के उद्देश्यों और लाभों को प्रदर्शित किया गया।

🟠जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

स्वनिधि महोत्सव में सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेशकुमार क्षीरसागर, सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, पार्षदगण, विभिन्न नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, बैंक प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही शामिल हुए।स्वनिधि महोत्सव के माध्यम से छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें