छठ महापर्व पर श्री श्याम मित्र मंडल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल,छठ घाट पर श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,15नवंबर2026

लोक आस्था,श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रामानुजगंज में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल रामानुजगंज के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाते हुए,छठ घाट के समीप श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। मंडल की इस पहल के माध्यम से सदस्यों ने आस्था के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।छठ पूजा के अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने नगर के समस्त छठ व्रतियों एवं नागरिकों को पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। घाट पर छठी मैया की आराधना और सूर्य उपासना में लीन व्रतियों के बीच श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।🟠श्रद्धालुओं की सेवा कर निभाई सामाजिक सहभागिता

श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। यह पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि त्याग, तपस्या, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का भी संदेश देता हैं। ऐसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात हैं।मंडल की ओर से किए गए प्रसाद वितरण में सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल के माध्यम से उन्होंने पर्व की खुशियों को साझा करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।🟠बाबा श्याम और छठी मैया से की मंगलकामना

इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने बाबा श्याम एवं छठी मैया से प्रार्थना की,कि सभी छठ व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि बनी रहे। सदस्यों ने कामना की कि बाबा श्याम का आशीर्वाद सदैव सभी भक्तों पर बना रहे और छठी मैया हर घर को खुशियों से भर दें।

बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास व्यक्त करते हुए मंडल के सदस्यों ने कहा—

“लोग कहते हैं,कि अगर हाथों की लकीरें अधूरी हों तो किस्मत अच्छी नहीं होती, लेकिन सिर पर हाथ हो मेरे श्याम का तो लकीरों की जरूरत नहीं होती।”

🟠धार्मिक आस्था के साथ सेवा का संदेश

कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने, उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। छठ घाट के समीप प्रसाद वितरण कर सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा की और छठ महापर्व की खुशियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।मंडल के सदस्यों ने एक बार फिर समस्त छठ व्रतियों एवं रामानुजगंज नगरवासियों को छठ पूजा की मंगलकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

जय श्री श्याम! जय छठी मैया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें