जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा,16 नवंबर को बलरामपुर में सजेगा जिला स्तरीय आयोजन

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,14नवंबर2026

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को, बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य,गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर, विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच, टेंट-पंडाल, विभागीय स्टॉल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अब तक पूरी हो चुकी तैयारियों और शेष कार्यों की स्थिति के संबंध में चर्चा की। साथ ही निर्देशित किया,कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं,ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

🟠आपसी समन्वय से समय पर पूरी करें तैयारियां

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा,कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति, कला और गौरवशाली विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। इसलिए कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय से करने तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

🟠जनजातीय खान-पान, कला और संस्कृति के लगेंगे स्टॉल

जिला स्तरीय आयोजन में जनजातीय समाज की विशिष्ट जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें पारंपरिक जनजातीय खान-पान, कला एवं संस्कृति, देवगुड़ी से संबंधित प्रदर्शनी के साथ चित्रकला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी शामिल रहेगी। इसके अलावा लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।इन प्रदर्शनियों और गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक पहचान और जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय विरासत के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना भी हैं।

🟠16 नवंबर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए,कि वे अपने विभाग से जुड़ी तैयारियों को समय पर पूरा करें और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी की जा रही हैं,ताकि 16 नवंबर को आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें