रामानुजगंज में आस्था का अनोखा संगम : भिक्षा मांगकर छठ कर रहे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु, मुख्य बाजार में उमड़ा जनसैलाब

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,14नवंबर2026

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के, रामानुजगंज नगर में लोक आस्था के महापर्व छठ की एक ऐसी अनूठी परंपरा देखने को मिल रही हैं,जो वर्षों से धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक समरसता की मिसाल बनी हुई हैं। यहां छठ महापर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालु भिक्षा मांगकर व्रत करने का संकल्प लेते हैं। इस वर्ष भी रामानुजगंज क्षेत्र में 15 हजार से अधिक लोग भिक्षाटन कर छठ पर्व मना रहे हैं। नगर की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई हैं। विशेष रूप से मुख्य बाजार में एक साथ बड़ी संख्या में व्रतियों के पहुंचने से मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।रामानुजगंज की यह परंपरा केवल भिक्षा एकत्र करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे त्याग, तपस्या, विनम्रता और सामाजिक समानता की गहरी भावना जुड़ी हुई हैं। यही कारण हैं,कि आधुनिकता के दौर में भी यहां के हजारों लोग पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

🟠कई दशकों से चली आ रही हैं,भिक्षाटन की परंपरा

रामानुजगंज में भिक्षा मांगकर छठ व्रत करने की परंपरा कई दशकों पुरानी हैं। इस परंपरा के माध्यम से श्रद्धालु अपने अहंकार, पद और प्रतिष्ठा का त्याग कर स्वयं को समाज के सामने विनम्र भाव से प्रस्तुत करते हैं। भिक्षाटन का उद्देश्य केवल धार्मिक संकल्प पूरा करना नहीं,बल्कि मनुष्य के भीतर समानता और विनम्रता की भावना को मजबूत करना भी हैं।इस परंपरा में व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति, सामाजिक पहचान और प्रतिष्ठा को महत्व दिए बिना घर-घर जाकर भिक्षा मांगता हैं। इससे यह संदेश मिलता हैं,कि समाज में कोई भी व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं हैं। सभी को एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और समानता का भाव रखना चाहिए।

🟠नहाय-खाय के साथ शुरू होता हैं,भिक्षाटन का सिलसिला

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती हैं। इसी दिन से वे श्रद्धालु भिक्षाटन शुरू कर देते हैं, जिन्होंने भिक्षा मांगकर छठ व्रत करने का संकल्प लिया होता हैं। इसके बाद व्रती पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ घर-घर पहुंचकर भिक्षा मांगते हैं।भिक्षाटन के दौरान श्रद्धालुओं का व्यवहार इस परंपरा की सबसे खास पहचान हैं। वे शांतिपूर्ण और विनम्र तरीके से लोगों के दरवाजे तक पहुंचते हैं। उनके मन में छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और अपने संकल्प को पूरा करने का दृढ़ विश्वास रहता हैं। इस दौरान किसी प्रकार का दिखावा नहीं, बल्कि त्याग और समर्पण का भाव दिखाई देता हैं।

🟠नगर का हर घर बनता हैं,व्रतियों के संकल्प का सहभागी

रामानुजगंज की इस परंपरा को खास बनाने में नगरवासियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। भिक्षाटन करने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए नगर के लोग पूरे उत्साह से आगे आते हैं। बताया जाता हैं,कि नगर का शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां से छठ व्रतियों को सहयोग नहीं मिलता हो।लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भिक्षा देकर इस धार्मिक परंपरा में भागीदारी निभाते हैं। इस तरह छठ का यह पर्व केवल व्रत रखने वाले परिवारों तक सीमित नहीं रहता,बल्कि पूरा नगर एक साथ इस आस्था से जुड़ जाता हैं। भिक्षा मांगने वाले श्रद्धालुओं और उनकी मदद करने वाले नगरवासियों के बीच सहयोग और अपनत्व का भाव इस परंपरा को और विशेष बना देता हैं।🟠मुख्य बाजार में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, मेले जैसा माहौल

इस वर्ष भिक्षाटन के दौरान रामानुजगंज के मुख्य बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ छठ व्रत के लिए भिक्षा मांगने पहुंचे। 15 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी के बीच मुख्य बाजार में, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र मेले जैसा नजर आने लगा।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को भिक्षाटन करते देख बाजार आने वाले लोग भी इस अनूठी परंपरा की ओर आकर्षित हुए। नगर में हर तरफ छठ महापर्व की चर्चा और श्रद्धा का माहौल बना हुआ हैं। यह दृश्य इस बात का प्रमाण हैं,कि रामानुजगंज में छठ पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि सामूहिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का बड़ा उत्सव हैं।

🟠विशेष मनोकामना के लिए भी लेते हैं भिक्षाटन का संकल्प

कई श्रद्धालु विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए भी भिक्षा मांगकर छठ व्रत करने का संकल्प लेते हैं। उनकी धार्मिक मान्यता हैं,कि भिक्षाटन के साथ व्रत करने से मन में त्याग, तपस्या, धैर्य और समर्पण की भावना विकसित होती हैं। श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ अपने संकल्प का पालन करते हैं,और छठी मइया की आराधना में जुट जाते हैं।

🟠परंपरा में जीवित हैं,सामाजिक एकता और समरसता का संदेश

आज के आधुनिक समय में जब सामाजिक जीवन में भागदौड़ और व्यक्तिगत व्यस्तता बढ़ रही हैं,ऐसे दौर में रामानुजगंज की यह परंपरा समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का काम कर रही हैं। यहां भिक्षाटन करने वाला व्यक्ति अपने अहंकार का त्याग करता हैं,तो दूसरी ओर नगरवासी बिना किसी भेदभाव के उसकी मदद के लिए आगे आते हैं।रामानुजगंज की यह अनूठी परंपरा बताती हैं, कि धार्मिक आस्था केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसके माध्यम से समाज में प्रेम, सहयोग, विनम्रता और समानता की भावना भी मजबूत होती हैं। दशकों से चली आ रही यह परंपरा आज भी हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी और नगरवासियों के सहयोग से जीवंत हैं। यही रामानुजगंज की सांस्कृतिक पहचान और लोक आस्था की सबसे खूबसूरत मिसाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें