जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष, सांसद चिंतामणि महाराज ने उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,14नवंबर2026

देश की आजादी का इतिहास केवल बड़े आंदोलनों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष तक सीमित नहीं हैं,बल्कि इसमें जनजातीय समाज के उन महान नायकों का भी अमूल्य योगदान रहा हैं,जिन्होंने अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। ऐसे ही महान क्रांतिकारी और जनजातीय अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर 14 नवंबर को अंबिकापुर के संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष,उनके ऐतिहासिक आंदोलन, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में उनके योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने धरती आबा के संघर्ष को याद करते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और उनके बलिदान को सम्मान देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

🟠जल,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा

भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महान जननायकों में शामिल हैं,जिन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया था। उनका आंदोलन केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध राजनीतिक विरोध नहीं था,बल्कि जनजातीय समाज के पारंपरिक अधिकारों, संस्कृति, सामाजिक पहचान और स्वाभिमान की रक्षा का व्यापक संघर्ष था।उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट कर अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। उनके नेतृत्व में चला उलगुलान आंदोलन अंग्रेजी शासन के लिए बड़ी चुनौती बना। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और जल, जंगल तथा जमीन पर उनके पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता हैं।

 

🟠सांसद चिंतामणि महाराज ने बताया बिरसा मुंडा के योगदान का महत्व

प्रेस वार्ता में सांसद चिंतामणि महाराज ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए,उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनजातीय समाज के इतिहास में बिरसा मुंडा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया,कि किस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने अपने साहस, नेतृत्व और विचारों से जनजातीय समुदाय में नई चेतना जागृत की तथा उन्हें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होने की प्रेरणा दी।उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा द्वारा किया गया योगदान भारतीय इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

🟠जनजातीय नायकों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास

जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के योगदान को सम्मान देना हैं। लंबे समय तक जनजातीय क्षेत्रों में हुए अनेक आंदोलनों और उनके नायकों के संघर्ष को व्यापक पहचान नहीं मिल पाई। ऐसे में जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।यह दिवस नई पीढ़ी को यह समझने का अवसर देता हैं,कि देश की आजादी और सामाजिक चेतना के निर्माण में जनजातीय समाज की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही हैं। साथ ही अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा और पहचान को सुरक्षित रखने की प्रेरणा भी देता हैं।

 

🟠संकल्प भवन में आयोजित हुई प्रेस वार्ता

अंबिकापुर के संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को प्रमुखता से सामने रखा गया।जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रेस वार्ता के माध्यम से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन यह प्रेरणा देता है कि अपनी मिट्टी, संस्कृति, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का साहस, त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास की अमिट धरोहर हैं। उनका जीवन और संघर्ष सदैव जनजातीय समाज के गौरव तथा देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें