CM विष्णुदेव साय का किसानों को बड़ा तोहफा, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि,3100 केंद्रों पर खरीदी शुरू

न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,15नवंबर2026

छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के, धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा,कि अब प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं,जिससे प्रदेश में कुल खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़कर 3,100 हो गई हैं।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए,बस्तर में हो रहे बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा,कि बस्तर में अब बंदूक की जगह खेल के मैदान और भय एवं हिंसा की जगह विश्वास तथा विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा हैं।

🟠किसानों के हित में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी सहायता

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसानों के लिए की गई घोषणा रही। मुख्यमंत्री ने कहा,कि अब प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल की अधिकतम सीमा से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया,कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता मिलेगी। इस निर्णय से उन किसानों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद हैं,जिनकी फसल का उत्पादन किसी कारणवश निर्धारित अधिकतम खरीदी सीमा से कम रहता हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल देना और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार निर्णय ले रही हैं। किसानों की खुशहाली ही प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का आधार हैं।🟠प्रदेश में धान खरीदी शुरू, 360 नए केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया,कि 15 नवंबर से प्रदेशभर में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई हैं। इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़कर 3,100 हो गई हैं।नए उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी कम होगी। साथ ही खरीदी केंद्रों में भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हैं,कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो।

🟠भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर तीर-धनुष और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जनजातीय संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान की प्रेरणादायक गाथा हैं। उन्होंने अंग्रेजी शासन के अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक आंदोलन किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका बलिदान जनजातीय अस्मिता, अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का प्रतीक हैं।उन्होंने कहा,कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन महान जननायकों को याद करने का अवसर हैं,जिन्होंने अपनी मातृभूमि, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।🟠नितिन नवीन बोले- बस्तर की नई पहचान अब हिंसा नहीं, शिक्षा और विकास

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा,कि छत्तीसगढ़ वीरों, बलिदानियों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति की पावन धरती हैं। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से बस्तर में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में सुरक्षाबलों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।नितिन नवीन ने कहा,कि जिन क्षेत्रों में कभी बंदूकों की आवाज सुनाई देती थी, वहां आज खेल के मैदान तैयार हो रहे हैं। बस्तर के युवा शिक्षा, खेल और कौशल के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। वर्ष 2024 के बस्तर ओलंपिक में डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी इस बदलाव का महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।उन्होंने कहा कि जब बंदूक की जगह खेल का मैदान लेता हैं,हिंसा की जगह शिक्षा आती हैं,और भय की जगह विश्वास पैदा होता हैं, तब किसी भी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलती हैं।

🟠जनजातीय विकास के लिए 6,691 गांवों में पहुंच रही योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनजातीय समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा हैं।वहीं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान यानी पीएम-जनमन योजना के माध्यम से भी कार्य किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बताया,कि सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों के लिए राज्यांश की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया था। आज प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण हो रहा हैं। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लगभग 40 प्रतिशत लाभ जनजातीय समाज को प्राप्त हो रहा हैं।🟠महतारी वंदन से तेंदूपत्ता संग्राहकों तक, जनजातीय परिवारों को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा,कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 68 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। योजना की 33 किस्तों के माध्यम से अब तक लगभग 21 हजार 350 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया,कि योजना की लगभग 30 प्रतिशत लाभार्थी जनजातीय समाज से हैं।इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में संग्रहण पारिश्रमिक की दर बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई हैं। चरण पादुका योजना को दोबारा प्रारंभ किया गया हैं। जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अखरा एवं देवगुड़ी विकास के कार्य भी कराए जा रहे हैं। अखरा विकास के प्रत्येक स्वीकृत कार्य के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया हैं।

🟠बस्तर में शांति और विकास का नया वातावरण, शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा हैं। नियद नेल्लानार और बस्तर मुन्ने जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा हैं। सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा के रूप में विकसित कर लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।उन्होंने बताया,कि मनेंद्रगढ़ और गीदम में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। जगरगुंडा और ओरछा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत लगभग 35 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया हैं। इसके अलावा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा भी शुरू की गई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि बस्तर का विकास केवल सड़क, बिजली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वहां के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता हैं।🟠पद्मश्री सम्मानित जनजातीय विभूतियों का अभिनंदन, विजेता दल हुए पुरस्कृत

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पद्मश्री सम्मानित बुधरी ताती, जागेश्वर यादव और पंडी राम मंडावी का अभिनंदन कर सम्मानित किया।इस दौरान जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता दलों को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जनजातीय कला, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय गतिविधियों की जानकारी ली।कार्यक्रम में मांझी-चालकी व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मान राशि तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया।

🟠जनजातीय संस्कृति और स्वाभिमान के संरक्षण का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से है। गोंड, उरांव, कंवर, बैगा, कमार, हल्बा, मुरिया और माड़िया सहित विभिन्न जनजातीय समुदायों की लोककला, लोकनृत्य और पारंपरिक जीवनशैली प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाती हैं।उन्होंने नई पीढ़ी से अपने महान पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद रखने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।धरमजयगढ़ में आयोजित इस राज्यस्तरीय समारोह ने एक ओर जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणा और बस्तर में शांति एवं विकास के प्रयासों को भी प्रमुखता से सामने रखा। समारोह के माध्यम से सरकार ने जनजातीय समाज के सम्मान, किसानों की समृद्धि और प्रदेश के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें