भिक्षा मांगकर छठ व्रत करने की अनूठी परंपरा,रामानुजगंज में 15 से 20 हजार श्रद्धालु निभा रहे दशकों पुरानी परंपरा

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,15नवंबर2026

लोक आस्था का महापर्व छठ केवल सूर्य उपासना और कठिन व्रत का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक हैं। देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जा रहे इस महापर्व के बीच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का, रामानुजगंज अपनी एक अनूठी परंपरा के कारण विशेष पहचान रखता हैं। यहां करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु भिक्षा मांगकर छठ व्रत करते हैं। दशकों से चली आ रही इस परंपरा में व्रती घर-घर जाकर भिक्षा ग्रहण करते हैं। इस दौरान पूरा नगर श्रद्धालुओं के स्वागत और सहयोग में जुट जाता हैं। यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ अहंकार त्याग, विनम्रता और सामाजिक समानता का अनूठा संदेश देती हैं।

🟠नहाय-खाय के साथ शुरू होता हैं,भिक्षाटन, हाथों में सूप लेकर निकलते हैं व्रती

छठ महापर्व चार दिनों तक चलने वाला कठिन और पवित्र अनुष्ठान हैं। नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत होती हैं। इसी दिन से रामानुजगंज में भिक्षाटन की परंपरा भी प्रारंभ हो जाती हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष व्रती हाथों में सूप लेकर नगर के मुख्य बाजार,गलियों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचते हैं।एक घर से दूसरे घर तक पहुंचने वाले व्रतियों का नगरवासी श्रद्धा के साथ स्वागत करते हैं। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार चावल, दाल, गेहूं और अन्य अनाज भिक्षा के रूप में प्रदान करते हैं। इस दौरान मुख्य बाजार में मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है। हजारों व्रतियों की आवाजाही से पूरा नगर छठमय हो जाता हैं।इस परंपरा की सबसे खास बात यह है कि इसमें नगर का लगभग हर परिवार अपनी सहभागिता निभाता हैं। दुकानदार हों या आम नागरिक,हर कोई व्रतियों को भिक्षा देकर इस धार्मिक परंपरा का हिस्सा बनता हैं।

 

🟠भिक्षाटन नहीं,अहंकार त्याग और विनम्रता का प्रतीक है यह परंपरा

रामानुजगंज में निभाई जाने वाली यह परंपरा अपने भीतर एक गहरा सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश समेटे हुए हैं। भिक्षाटन के माध्यम से व्रती अपने अहंकार और अभिमान का त्याग कर विनम्रता के भाव से छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना करते हैं।इस परंपरा में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा या पद का कोई महत्व नहीं रह जाता। जो व्यक्ति सामान्य दिनों में किसी भी सामाजिक पहचान के साथ जीवन व्यतीत करता हैं, वह व्रत के दौरान सूप लेकर घर-घर भिक्षा मांगने पहुंचता हैं। वहीं नगरवासी भी बिना किसी भेदभाव के श्रद्धापूर्वक भिक्षा प्रदान करते हैं।यही वजह हैं,कि यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि समाज में समानता, आपसी सम्मान और विनम्रता की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी बनी हुई हैं।

🟠सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की भी रहती है सहभागिता

छठ महापर्व के दौरान रामानुजगंज में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भी व्रतियों की सेवा के लिए विशेष सहयोग किया जाता हैं। सागर फाउंडेशन तथा नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के सौजन्य से व्रतियों के सूप में फल वितरित किए जाते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और श्याम मित्र मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाता हैं।इन प्रयासों से पर्व के दौरान सेवा और सहयोग की भावना दिखाई देती हैं। नगर के लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार व्रतियों की सहायता करते हैं। धार्मिक आयोजन में इस तरह की सामूहिक भागीदारी सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाती हैं।

 

🟠दशकों से कायम हैं,परंपरा,पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ रही आस्था

समय बदलने के साथ जीवनशैली में कई बदलाव आए हैं, लेकिन रामानुजगंज में छठ की यह अनूठी परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं। बुजुर्गों से मिली इस परंपरा को नई पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही हैं। हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी इस पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती हैं।स्थानीय नागरिकों के लिए यह परंपरा केवल धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी हैं। यहां भिक्षा देने वाला और भिक्षा ग्रहण करने वाला, दोनों ही इस अनुष्ठान का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इसी सामूहिक भावना के कारण यह परंपरा वर्षों से लोगों को एक सूत्र में बांधे हुए हैं।

🟠रामानुजगंज की परंपरा दे रही पूरे समाज को बड़ा संदेश

आज जब समाज में आर्थिक और सामाजिक भेदभाव की बातें अक्सर सामने आती हैं,ऐसे समय में रामानुजगंज की यह परंपरा एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यहां हजारों श्रद्धालु भिक्षाटन के माध्यम से विनम्रता और त्याग का भाव अपनाते हैं,वहीं पूरा नगर सेवा, सहयोग और सम्मान के साथ उनका स्वागत करता हैं।करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं की सहभागिता वाली यह परंपरा बताती हैं,कि धार्मिक आस्था केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने की शक्ति भी रखती हैं।रामानुजगंज की इस अनूठी परंपरा में एक बड़ा संदेश छिपा हैं,सच्ची भक्ति में अहंकार का नहीं, बल्कि विनम्रता और समर्पण का स्थान होता हैं। यही वजह हैं,कि छठ महापर्व के अवसर पर यहां दिखाई देने वाला भिक्षाटन का दृश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता की भी अनुपम मिसाल बन जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें