मुंगेली को ₹465 करोड़ की विकास सौगात,किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान,15 नवंबर से 3100 रुपये में होगी धान खरीदी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14नवंबर2026

छत्तीसगढ़ के विकास को गांवों तक पहुंचाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के,संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले को 465 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 77 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया,कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। वहीं कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की स्वीकृति देना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा,कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🟠77 विकास कार्यों से मुंगेली को मिलेगी नई पहचान

ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने, कुल 465 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की लागत के 77 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 68 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण हो चुके 24 कार्यों का लोकार्पण किया गया,जबकि 397 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।इन परियोजनाओं में सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि इन योजनाओं के पूरा होने से मुंगेली जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के साथ क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।🟠143 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, पेयजल योजना पर 203 करोड़ से अधिक खर्च

जिले में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए लगभग 143 करोड़ रुपये की लागत के 25 सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने,विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने और आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी।इसके अलावा अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना हैं। जल संसाधन विभाग के 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों से सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद हैं।

🟠कंतेली में महाविद्यालय और पंचायत भवन बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कंतेली में महाविद्यालय भवन और पंचायत भवन के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम देवरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति वाटिका तथा ग्राम कोदवा से खुर्शी तक सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा, कि शिक्षा ग्रामीण युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। कंतेली में महाविद्यालय भवन बनने से आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहीं पंचायत भवन के निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यों को सुविधा मिलेगी। देवरी में बनने वाली स्मृति वाटिका नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाएगी।🟠15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा मूल्य

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।किसानों को उपज बेचने में सुविधा मिले, इसके लिए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में लगभग 3,100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था की गई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। सरकार की कोशिश हैं,कि किसानों को उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उनकी उपज का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर हो।

🟠कृषक उन्नति योजना से प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली, आदान सहायता राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से सहायता दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया,कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान को धान की निर्धारित पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं होगा। यदि किसान निर्धारित मात्रा से कम धान बेचता हैं,तब भी उसे सत्यापित रकबे और योजना की निर्धारित पात्रता के अनुसार सहायता राशि का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा,कि किसानों को खेती की लागत और अन्य कृषि जरूरतों के लिए आर्थिक संबल देना सरकार की प्राथमिकता हैं। कृषि क्षेत्र मजबूत होगा तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।🟠महतारी वंदन योजना से 68 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर महतारी वंदन योजना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया, कि योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। अब तक 33 किस्तों में 21,340 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी हैं।उन्होंने कहा,कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना परिवार और समाज दोनों के विकास के लिए जरूरी हैं। योजना से महिलाओं को घरेलू जरूरतों और परिवार से जुड़े खर्चों में सहयोग मिल रहा हैं।

🟠हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का समाधान, डिजिटल सेवाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने सुशासन की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 का उल्लेख करते हुए कहा,कि आम नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई हैं,जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल सके।उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल और ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से डिजिटल सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की बात कही। इससे नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्रों और सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक आसानी से मिल सकेगा।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा,कि पात्र परिवारों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही हैं,जिससे बिजली खर्च में राहत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।🟠विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हर जिले की भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा,कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव हैं, जब गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मजबूत हों तथा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जिले को मिली विकास कार्यों की सौगात पर बधाई दी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुंगेली जिले में सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिल रही हैं। उन्होंने मुंगेली नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी।मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने विकास कार्यों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि एवं सामग्री वितरित की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें