धान खरीदी केंद्र पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, किसानों का तिलक-माला से किया सम्मान,बोलीं- किसान की मेहनत का हर दाना अनमोल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16नवंबर2026

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। इसी बीच महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े किसानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने बलरामपुर स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने परंपरा के अनुसार तौल मशीन की विधिवत पूजा-अर्चना की और धान बेचने पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने किसानों को धान खरीदी सीजन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बैठकर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में चर्चा भी की।

🟠तौल मशीन की पूजा कर किसानों का बढ़ाया उत्साह

धान उपार्जन केंद्र में पहुंचने पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सबसे पहले तौल मशीन की पूजा-अर्चना की। इसके बाद केंद्र में अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने किसानों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और धान की तौल, टोकन व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया तथा उपार्जन केंद्र में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान की मेहनत का हर दाना अनमोल हैं। धान का प्रत्येक दाना किसान के महीनों के पसीने, परिश्रम, धैर्य और उम्मीदों का परिणाम होता हैं। जब किसान अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचता हैं,तो उसके साथ उसके परिवार के सपने और भविष्य की जरूरतें भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी हैं,कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।🟠किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता

मंत्री राजवाड़े ने कहा,कि किसानों का मान ही छत्तीसगढ़ की शान हैं। राज्य सरकार अन्नदाताओं के सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिलना चाहिए। इसके साथ ही धान की तौल पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।उन्होंने अधिकारियों और समिति कर्मचारियों को निर्देशित किया,कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। खरीदी प्रक्रिया सरल, सुचारू और पारदर्शी हो तथा किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

🟠तौल, नमी जांच और बारदाने की व्यवस्था का किया निरीक्षण

मंत्री ने उपार्जन केंद्र में धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था, नमी जांच, बारदाने की उपलब्धता, धान की स्टैकिंग, पेयजल और किसानों के लिए छाया जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए,कि खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।मंत्री ने स्पष्ट किया,कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से संचालित की जानी चाहिए। किसानों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए, अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें।🟠3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा धान

उल्लेखनीय हैं,कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान की खरीदी की जा रही हैं। उपार्जन केंद्रों में प्रति बोरा 40 किलोग्राम धान की भर्ती निर्धारित की गई हैं। वहीं नए जूट बारदाने का वजन 545 से 626 ग्राम तक मान्य हैं। धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई हैं, जिसकी जांच मॉइस्चर मीटर से की जा रही हैं।

🟠पहले दिन 37 केंद्रों में हुई 6,584 क्विंटल धान की खरीदी

बलरामपुर जिले में धान खरीदी के पहले दिन भी उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं। जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में से 37 केंद्रों पर पहले दिन कुल 6,584 क्विंटल धान की खरीदी की गई। यह मात्रा पिछले वर्ष के पहले दिन हुई 332.4 क्विंटल खरीदी की तुलना में लगभग 20 गुना अधिक हैं। शुरुआती आंकड़े जिले में किसानों की भागीदारी और धान खरीदी की बेहतर शुरुआत को दर्शाते हैं।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किसानों से अपील की कि वे ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचें। साथ ही साफ-सुथरा और सूखा धान लेकर आएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें