CG Board Exam 2027 : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल,12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18नवंबर2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) मुख्य परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च 2027 से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

🟠12 मार्च से शुरू होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।वहीं 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं संबंधित विषयों, 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित और 31 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।इसके अलावा 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन एवं अन्य विषयों, 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, 7 अप्रैल को विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

🟠13 मार्च से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। परीक्षा की शुरुआत तृतीय भाषा के विषयों संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया से होगी।इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी।वहीं 1 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा 5 अप्रैल को विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषयों की परीक्षा होगी।

🟠सुबह 9 बजे से शुरू होगी परीक्षा प्रक्रिया

मंडल ने परीक्षा संचालन के लिए समय भी निर्धारित किया हैं। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर अपना स्थान ग्रहण करना होगा।

🟠परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय-सारणी इस प्रकार रहेगी:

🔸️सुबह 9:00 बजे – परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा।

🔸️सुबह 9:05 बजे – उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण होगा।

🔸️सुबह 9:10 बजे – प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।

🔸️सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक – उत्तर लिखने का समय रहेगा।

🟠शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की हैं।प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

🟠आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे पूरा टाइम टेबल

मंडल ने स्पष्ट किया हैं,कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता हैं। परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।विद्यार्थी और अभिभावक विषयवार विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित होने के साथ ही अब विद्यार्थियों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय हैं। ऐसे में छात्र जारी समय-सारणी के अनुसार विषयवार अध्ययन की योजना बनाकर परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें