Nexis News

किसानों के लिए बड़ी राहत : सितंबर में छत्तीसगढ़ को मिला 60,800 मीट्रिक टन यूरिया

संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर भारत सरकार ने, सितंबर माह के लिए प्रदेश को कुल 60,800 मीट्रिक टन यूरिया आबंटित किया हैं। इसमें 58,100 मीट्रिक टन स्वदेशी और 2,700 मीट्रिक टन आयातित यूरिया शामिल हैं।

🟠समयबद्ध आपूर्ति योजना

अधिकारियों ने बताया,कि प्रदेश में यूरिया की आपूर्ति लगभग 100 प्रतिशत स्वदेशी कंपनियों के माध्यम से होती हैं। इस कारण किसानों को यूरिया की कोई कमी नहीं होगी।

🔸️पहले सप्ताह में लगभग 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो जाएगा।

🔸️अगले 15 दिनों में 35 हजार मीट्रिक टन और

🔸️शेष मात्रा माह के अंत तक आपूर्ति कर दी जाएगी।

राज्य सरकार ने सभी कंपनियों को निर्देश दिए हैं,कि वे समयबद्ध रेकवार आपूर्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करें और किसानों की मांग के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करें। अधिकारियों का कहना हैं,कि अगले 10 से 12 दिनों में मांग के अनुरूप आपूर्ति हो जाएगी और प्रदेश में यूरिया वितरण पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

🟠मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की सुविधा के लिए, भारत सरकार के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,

“राज्य सरकार किसानों की हर आवश्यकता पर संवेदनशीलता से काम कर रही हैं। समय पर यूरिया उपलब्ध होने से खरीफ फसलें सुरक्षित रहेंगी और किसानों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!