Nexis News

बस्तर संभाग में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़,आपदा और राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में दंतेवाड़ा के अलावा सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी भी शामिल हुए।

🟠राहत और पुनर्वास कार्यों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि 26 और 27 अगस्त की अतिवृष्टि से जन-धन और अधोसंरचना को हुई क्षति अपूरणीय हैं, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही। उन्होंने निर्देश दिया,कि प्रभावित जिलों में राहत एवं स्वास्थ्य शिविर लगातार संचालित रहें और हर प्रभावित परिवार तक तत्काल सहायता पहुँचे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया,कि 115 करोड़ रुपये की अधोसंरचना को हुए,नुकसान की मरम्मत में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी। उन्होंने सरकारी अधिकारियों द्वारा एक दिन का वेतन दान किए जाने की सराहना की और गैर-सरकारी संस्थाओं की सक्रियता की भी प्रशंसा की।

🟠स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया, टायफाइड और जलजनित रोगों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन और नियमित परीक्षण अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया, कि प्रभावित इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे जारी रहेगा और आवश्यक दवाएँ तत्काल उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निर्बाध रखने के निर्देश दिए और केशकाल में सुधार कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा।

🟠जिलों की रिपोर्ट

बैठक में चारों जिलों के कलेक्टरों ने PPT के माध्यम से बाढ़ से हुई क्षति, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों, बाधित विद्युत आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क की स्थिति साझा की। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक नुकसान नदी-नालों के किनारे बसे गाँवों को हुआ हैं, लेकिन समय रहते रेस्क्यू और राहत कार्य सुनिश्चित किए गए।

🟠बैठक में विशेष उपस्थिति

🔸️डोमन सिंह – संभागायुक्त, बस्तर

🔸️सुंदरराज पी – आईजी, बस्तर

🔸️कुणाल दुदावत – कलेक्टर, दंतेवाड़ा

🔸️देवेश ध्रुव – कलेक्टर, सुकमा

🔸️संबित मिश्रा – कलेक्टर, बीजापुर

🔸️प्रतीक जैन – सीईओ, जिला पंचायत बस्तर

सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!