जशपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,18नवंबर2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर, महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच के बाद, 17 नवंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं।

🟠सहेली के माध्यम से हुई थी पहचान, शादी का दिया था भरोसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,30 वर्षीय महिला ने 24 अक्टूबर 2026 को थाना पत्थलगांव में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया,कि वर्ष 2023 में एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान दुर्योधन यादव (22 वर्ष) से हुई थी। महिला ने आरोपी को अपनी वैवाहिक स्थिति और बच्चों के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी।आरोप हैं,कि इसके बावजूद युवक ने महिला को भरोसा दिलाया,कि वह उससे शादी करेगा और उसके बच्चों का भी पालन-पोषण करेगा। महिला के मुताबिक, आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए,वह 31 मार्च 2023 को उसे अपने किराये के मकान में लेकर गई थी। वहां आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का भरोसा दिया और उसी रात उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

🟠तीन साल तक शादी का भरोसा देने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया,कि 31 मार्च 2023 से 1 अक्टूबर 2026 के बीच आरोपी अलग-अलग समय पर,शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब महिला ने उसे पत्नी के रूप में साथ रखने की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर इससे इंकार कर दिया।इसके बाद पीड़िता ने थाना पत्थलगांव पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुर्योधन यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत धारा 376(2-एन) भादवि एवं धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस के अनुसार,मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी के गृह ग्राम में घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस का कहना हैं,कि पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने और विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 17 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी हैं।

🟠महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई होगी : एसएसपी

मामले को लेकर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया,कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। उन्होंने कहा,कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें