अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,17नवंबर2026
बदलते दौर में पत्रकारिता की दुनिया तेजी से डिजिटल होती जा रही हैं। खबरों के पारंपरिक माध्यमों से आगे बढ़कर सोशल मीडिया,ऑनलाइन न्यूज पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार कर रहे हैं। इसी बदलती मीडिया दुनिया से नई पीढ़ी को रूबरू कराने और उन्हें भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।’पत्रकारिता से डिजिटल मीडिया तक युवाओं के लिए कैरियर एवं स्वरोजगार की संभावनाएं’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता और रोजगार के नए अवसरों की विस्तार से जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रोजलीली बड़ा के मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता मुख्य अतिथि तथा सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🟠दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी,निष्पक्ष समाचार संप्रेषण और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।वक्ताओं ने कहा,कि आज पत्रकारिता केवल समाचार पत्रों और टेलीविजन तक सीमित नहीं हैं,बल्कि डिजिटल मीडिया ने सूचना के प्रसार को नई गति और व्यापक पहचान दी हैं। ऐसे में युवाओं के लिए मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं मौजूद हैं।
🟠डिजिटल मीडिया में करियर के साथ स्वरोजगार के भी खुल रहे नए रास्ते
कार्यशाला में विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों से परिचित कराया गया। बताया गया कि इंटरनेट और आधुनिक तकनीक के बढ़ते विस्तार ने युवाओं के सामने रोजगार के कई नए विकल्प उपलब्ध कराए हैं। कंटेंट राइटिंग, डिजिटल रिपोर्टिंग, वीडियो पत्रकारिता, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, ऑनलाइन न्यूज पोर्टल और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में युवा अपनी प्रतिभा एवं कौशल के दम पर बेहतर भविष्य बना सकते हैं।जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,कि वर्तमान समय तकनीकी बदलावों का हैं। युवाओं को समय के साथ अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करना चाहिए। डिजिटल मीडिया ने स्वरोजगार के नए द्वार खोले हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
🟠वरिष्ठ पत्रकारों एवं संवाददाताओं को स्मृति चिह्न और श्रीफल देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों एवं संवाददाताओं के योगदान को भी विशेष महत्व दिया गया। क्षेत्र में पत्रकारिता और मीडिया के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को महाविद्यालय परिवार की ओर से, स्मृति चिह्न एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया गया।
🟠आयोजन को सफल बनाने वाले महाविद्यालय परिवार का भी बढ़ाया मान
कार्यशाला के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजन की तैयारी, संचालन और सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोजलीली बड़ा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
🟠कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यशाला में महाविद्यालय एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि और सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थिति इस प्रकार रही—
🔸️डॉ. रोजलीली बड़ा – प्राचार्य, शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
🔸️विकास गुप्ता – अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति
🔸️राकेश गुप्ता – सांसद प्रतिनिधि
क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं संवाददाता,महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण ,प्रयोगशाला स्टाफ,महाविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी,बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
🟠युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती हैं। बदलते डिजिटल दौर में नई तकनीकों को सीखना और उनका सकारात्मक उपयोग करना युवाओं के लिए बेहद जरूरी हैं। अंत में सभी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।












