Nexis News

व्यापारिक सुरक्षा को लेकर सरगुजा पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स और व्यापारियों के साथ हुई हाई लेवल बैठक

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,26जून2026

शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ज्वेलर्स एवं प्रमुख व्यापारिक संस्थानों के संचालकों के साथ महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और पुलिस-व्यापारी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर, आयोजित इस बैठक का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने किया। अधिकारियों ने कहा, कि व्यापारिक संस्थानों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी हैं।बैठक में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी रिकॉर्डिंग लंबे समय तक सुरक्षित रखने और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर आधुनिक कैमरे लगाने पर सहमति बनी। पहले से लगे कैमरों के नियमित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया।पुलिस ने व्यापारियों को सलाह दी,कि हेलमेट, मास्क या चेहरा ढककर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। बड़ी नकदी या सोना-चांदी के परिवहन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।बैठक में सभी प्रतिष्ठानों में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम, पुलिस कंट्रोल रूम, थाना और फायर ब्रिगेड के आपातकालीन नंबर उपलब्ध रखने तथा सभी कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा गार्डों को भी इन नंबरों की जानकारी रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने की सलाह दी गई।बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य, शहर के प्रमुख व्यापारी, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करने और आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया,कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित कारोबारी माहौल सुनिश्चित करने के लिए ऐसे संवाद और समन्वयात्मक बैठकें आगे भी लगातार आयोजित की जाती रहेंगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!